The Easiest Way to Connect with Battery Entrepreneurs from India & Abroad
Advertisement

पावर ऑन 2026 अहमदाबाद विकट समस्याओं का सरल समाधान दे गया

इस वर्ष बैटरी मेले में 155 कंपनियों ने अपने उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन किया। प्रदर्शिनी में अमेरिका, चीन आदि देशों की 16 कंपनियाँ मेले में भागीदार रही।
Published Date: 2026-02-23 17:05:16
इस बार का पावर ऑन ज्यादा महत्वपूर्ण रहा क्योंकि भावी बैटरी व्यापार को लेकर एक गंभीर अनजान भय सभी के मन में व्याप्त था। भय और शंका थी की लिथियम अब लैड बैटरी का व्यापार खत्म कर देगी। ये भय और शंका का छद्म आवरण पावरऑन की शुरुआत के साथ ही विलीन हो गया जब पूरे देश से आए हजारों बैटरीजन अहमदाबाद एकत्रित हुए।

20वां पावर-ऑन बैटरी मेला 23, 24, 25 जनवरी 2026 को गुजरात यूनिवर्सिटी कन्वेंशन सेंटर, अहमदाबाद में सम्पन्न हुआ। सदैव की भांति इस बार भी मेला अद्वितीय व अपार संभावनाओं वाला रहा। बैटरी मेले के मुख्य अतिथि गुजरात भाजपा अध्यक्ष श्री जगदीश भाई विश्वकर्मा थे। फैडरेशन व एसोसिएशन के पदाधिकारियों की उपस्थिति में एक संक्षिप्त सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद गुजरात सरकार के ऊर्जा मंत्री माननीय श्री ऋषिकेश पटेल, गुजरात भाजपा अध्यक्ष श्री जगदीश भाई विश्वकर्मा, अहमदाबाद भाजपा महासचिव श्री परेश लखानी, फैडरेशन के अध्यक्ष श्री हर्षपाल सिंह साहनी, फैडरेशन के महासचिव व हापुड़ भाजपा पूर्व अध्यक्ष श्री नरेश तोमर, गुजरात बैटरी एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री प्रदीप सूजी और फैडरेशन के क्षेत्रीय अध्यक्षों ने 20वें पावर ऑन मेले का उद्घाटन किया। इसके बाद सभी वरिष्ठ बैटरीजन मुख्य प्रदर्शनी हॉल की ओर रवाना हुए और सभी स्टॉल पर गए व उनके प्रतिनिधियों से मिले।

पावर-ऑन भारतीय बैटरी उद्योग-व्यापार के लिए वैश्विक मंच बन चुका है। इस वर्ष बैटरी मेले में 155 कंपनियों ने अपने उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन किया। प्रदर्शिनी में अमेरिका, चीन आदि देशों की 16 कंपनियाँ भी मेले में भागीदार रही।

भारत बैटरी का बड़ा बाजार है और बैटरी निर्यातक बनने की ओर अग्रसर है। देश-विदेश से आए बैटरी उद्यमियों के लिए यह एक व्यापारिक स्वर्ग सरीखा रहा व सभी को उम्मीद से कहीं ज्यादा बिजनेस मिला।


रिब्बन काटते मुख्य अतिथि

Harsha Industries Corporation, Delhi

Manish Enterprises, Delhi

Goldstar Power Limited, Hapa

Swarajya Industries, Delhi

Solance Industries, AHMEDABAD

Sorfin Yoshimura India Pvt. Ltd., Pune

Etasha Batteries Pvt. Ltd., HYDERABAD

Sparco Batteries Pvt. Ltd., DELHI

Leistung Consultants Pvt. Ltd., BENGALURU

HR Mould Udyog, Delhi

Kankariya Corporation, Pune

Parisa International Pvt. Ltd., Surat

Creative Fibre Products Pvt. Ltd., AHMEDABAD

Emark Global Limited, Mumbai

Gokul Auto Industries, Rajkot

Global Power Corporation, RAJKOT

H&V Advanced Materials (India) Pvt. Ltd., MYSURU

Hovert Machines & Furnaces Pvt. Ltd., KANPUR

Hygro Tech Engineers, BENGALURU

Manika Plastech Limited, MUMBAI

JVR Techno Plast Pvt. Ltd., TARAGHADI

Sethi Arts, HYDERABAD

SMJ Venture Private Limited, KOLKATA

Wirtz Manufacturing India Pvt. Ltd., BENGALURU

Prime Industries, AHMEDABAD

Sakthi Accumulators Pvt. Ltd., BENGALURU

Redon Lithium Industries LLP, BENGALURU

Prashant Industries, AHMEDABAD

Popular (Auto Tech) Batteries Pvt. Ltd., AHMEDABAD

Patel Die-Make Engineering Works, AHMEDABAD

Suyog Engineers, PUNE

Z-Power Impex Private Limited, ZIRAKPUR

Super Tech, METODA

Voltbull Energy Pvt. Ltd., AHMEDABAD

Unik Techno Systems Pvt. Ltd., PUNE

Umiya Batteries Pvt. Ltd., GANDHINAGAR

लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड

इस भव्य कार्यक्रम में फैडरेशन ऑफ इंडियन स्मॉल स्केल बैटरी एसोसिएशंस की ओर से श्री मूलजी भाई पंसारा को देश के लघु बैटरी उद्योग के हित में उनकी सेवाओं के लिए लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

पावर ऑन के स्पाँसर

मेले के गोल्ड स्तर के प्रायोजक रहे हापा, गुजरात की सुप्रसिद्ध गोल्डस्टार बैटरीज़, सूरत से परीसा इंटरनेशनल प्रा. लि. व कानपुर के इंटैक्स पी.ई. सैपरेटर। सिल्वर स्तर के प्रायोजक बने दिल्ली की हर्षा इंडस्ट्रीज़, बैंगलुरू की शक्ति एक्यूमूलेटर्स व अमेरिका से हैमण्ड। अन्य प्रमुख प्रायोजक रहे दिल्ली से मनीश एंटरप्राइज़िज़, जिरकपुर की जैड पावर इम्पैक्स प्रा. लि., मैसूरू से एच एंड वी एडवांस्ड मैटिरीयल्स (इंडिया) प्रा. लि., मिटोडा से सुपरटैक, अहमदाबाद से क्रिएटिव फाईबर प्राेडक्ट्स प्रा. लि., मुम्बई की मनिका प्लास्टैक प्रा. लि., दिल्ली से एच आर मोल्ड उद्याेग, अहमदाबाद से पाेपुलर (ऑटो टेक) बैटरीज़ प्रा. लि. आदि।

विदेशी कंपनियों की बढ़ी रुचि

भारतीय बाजार में विश्व की बढ़ती रुचि में बैटरी उद्योग भी अछूता नहीं है। बढ़ती रुचि का एक प्रमाण यह भी कहा जा सकता है कि भारत में अमेरिका, चीन आदि देशाें से बड़ी कंपनियों जैसे मैक इंजिनियरिंग एण्ड इक्विपमेंट, शेंडोंग रुइयू एक्युमूलेटर कंपनी लि., जियांगसु डेरोंगफु रबड़ एण्ड प्लास्टिक टेक्नॉलोजी कंपनी लि., साेर्फिन योशिमुरा ने भारतीय साझेदारों के साथ निवेश प्रारम्भ कर दिया है। आने वाले दिनों में और भी कई विदेशी कंपनियाँ भारतीय साझेदारी या स्वयं के मालिकाना हक के साथ भारत में बैटरी उद्योग में निवेश करने की संभावनाएं हैं।

गुजरात बैटरी एसोसिएशन का अविस्मरणीय योगदान

इस आयोजन में गुजरात स्मॉल स्केल बैटरी एसोसिएशन का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा। एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री प्रदीप सूजी की अध्यक्षता में सदस्यों ने लगातार बैठकें आयोजित कर न केवल पूरे प्रदेश के बैटरीजनों से संवाद बनाए रखा बल्कि देश भर की बैटरी एसोसिएशन व फैडरेशन के पदाधिकारियों सहित सरकारी मशीनरी के साथ तालमेल को भी निरंतर और निर्बाध बनाए रखा। उन्होंने एक परिवार की तरह काम कर कार्यों को योजनाबद्ध रूप से पूरा किया। गुजरात बैटरी एसोसिएशन की टीम धन्यवाद की पात्र इसलिए भी है कि इन्होंने एसोसिएशन की शक्ति का परिचय भी कराया। यहाँ यह स्पष्ट हुआ है कि यदि सब मिलकर सकारात्मक ऊर्जा के साथ किसी कार्य को करें तो उसके कितने भव्य व प्रभावशाली परिणाम हो सकते हैं।

विशेष प्रबंध

दर्शकों की संभावित बड़ी संख्या को देखते हुए रजिस्ट्रेशन व कैन्टीन का विशेष प्रबंध किया गया था। ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन कराने वालों के लिए अलग जगह थी व ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन के लिए अतिरिक्त स्टॉल बनाए गए थे। कैन्टीन का प्रबंधन विशेषज्ञ केटरर्स को दिया गया था। सोलांस इंडस्ट्रीज़, अहमदाबाद को इस बार बैस्ट स्टॉल का अवार्ड मिला।

सायंकालीन पार्टी

उल्का बैटरी केमिकल्स, कोलकाता व गुजरात बैटरी एसोसिएशन की ओर से शाम को पार्टी का आयोजन किया गया। इस पार्टी में पावर-ऑन के प्रदर्शकों के अतिरिक्त विशिष्ट अतिथि आमंत्रित किए गए। कार्यक्रम को भव्यत कार्यक्रम की श्रेणी में रखें तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी।

तकनीकी सेमिनार

22 जनवरी 2026 को हुई टेक्निकल कॉन्फ्रेंस आज की और भविष्य की चिंताओं पर चर्चा का प्लेटफॉर्म बन गई। तकनीकी सत्र राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर के 200 से ज्यादा बैटरी उद्यमियों की बड़ी उपस्थिति के साथ सम्पन्न हुआ। तकनीकी सेमिनार में देश-विदेश के तकनीकी विद्वानों ने नव-विकसित तकनीकों व उत्पादाें पर शोध पत्र व विचार प्रस्तुत किए। पावर-ऑन सेमिनार व मेला इंडियन बैटरी इकोसिस्टम में सीखने और कोलेबोरेशन के लिए एक अहम प्लेटफॉर्म के तौर पर उभरा है। इस वर्ष तकनीकी सेमिनार की थीम रही “रेसिलिएंस और रीइन्वेंशन: एक बदलते एनर्जी लैंडस्केप में लैड-एसिड का भविष्य।”।

बैटरी की क्वालिटी और एनवायरनमेंट कंट्रोल पर कई जाने-माने टेक्निकल स्पीकर्स के लेक्चर ने भविष्य के रोड मैप को दिखाया। टेक्नोलॉजी और बिज़नेस के पहलुओं पर दो पैनल डिस्कशन एक रियलिटी चेक और लैड एसिड बैटरी के लिए एक रोडमैप थे। अमेरिका से डॉ. जॉन मिलर, ल्यूमिनस से श्री अमलान दास, इंटरनेशनल बैटरी कंसल्टेंट डॉ. नंजन सुगुमारन, बैटरी टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट श्री एस जयकुमार आ‌दि ने बैटरी इंडस्ट्री के लिए भविष्य के रास्ते दिखाए। इससे हमें अच्छी क्वालिटी की बैटरी बनाने और हमारे एनवायरनमेंट को बचाने के बारे में जानकारी और ज्ञान की गहरी समझ मिली।

सेमीनार का संचालन विख्यात बैटरी उद्यमी और बैटरी परामर्शदाता श्री रमेश नटराजन और फैडरेशन के महासचिव श्री नरेश तोमर ने किया। श्री नटराजन का नाम बैटरी उद्योग में नि:शुल्क तकनीकी सहायता और बैटरी तकनीकी और समस्याओं के निदान पर कई बेस्ट सेलर किताबों के लेखक के तौर पर बड़े आदर से लिया जाता है। श्री रमेश नटराजन ने अपनी पांचवीं किताब “ऑडियो टू एम्पीयर” का विमोचन भी मेले में किया।

एमएसएमई मंत्रालय से सहायता

माइक्रो और छोटे एंटरप्रेन्योर्स को सपोर्ट और फाइनेंशियली मदद करने के लिए, इस इवेंट को Procurement and Marketing Support (PMS 5.1.A) स्कीम के तहत MSME मिनिस्ट्री ने मदद की। कुल 94 एमएसएमई यूनिट्स में से 54 यूनिट्स को मंत्रालय द्वारा सहायता प्राप्त हुई। तीन दिनों में 7200+ बिज़नेस विज़िटर शो में पधारे।

– अरविंद मोहन
 
COMMENTS

Write your views.
(Not more than 250 characters)
Characters allowed :
 
 
 
 
The material published in Battery Directory & Year Book shall not be reproduced in any form and language without the prior written permission of the publisher. © Battery Directory & Year Book
 

Suggestions for Website  |  2011 Battery Directory & Year Book. All rights reserved.