The Easiest Way to Connect with Battery Entrepreneurs from India & Abroad
Advertisement

राजस्‍थान स्टोरेज़ बैटरी ट्रेड एसोसिएशन की द्विवार्षिक आमसभा एवं चुनाव सम्पन्न

श्री सतीश शर्मा नए अध्यक्ष व श्री लोकेश टिक्कीवाल नए महासचिव चुने गए
Published Date: 2026-04-20 16:06:36
राजस्‍थान स्टोरेज़ बैटरी ट्रेड एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव 29 मार्च को विश्वकर्मा एसोसिएशन भवन, जयपुर में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए।

उल्लेखनीय बात यह रही कि एसोसिएशन के सभी पदों के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुए। एस.एस. मेटल्स के श्री सतीश शर्मा सर्व सम्मति से एसोसिएशन के नए अध्यक्ष चुने गए व न्यू ए.बी. बैटरी के श्री लोकेश टिक्कीवाल नए महासचिव निर्वाचित हुए।

श्री सतीश शर्मा को सम्मानित करते श्री सतीश चन्द हेड़ा

श्री लोकेश कुमार टिक्कीवाल को सम्मानित करते श्री रामलाल कच्छवाह

श्री रामलाल कच्छवाह

श्री सतीश चन्द हेड़ा

श्री रमेश सांखला

श्री अमिताभ झंवर

श्री पूनमचंद कच्छवाह

श्री सत्य प्रकाश गुप्ता

सभा में प्रश्न करते उपस्थित बैटरी उद्यमी
चुनाव अधिकारी श्री गंगा सिंह राठौड़ ने सत्र 2026-28 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की‌ जिसमें पन्द्रह सदस्‍य हैं- सर्वश्री प्रहलाद राय शर्मा (अनुराग केमिकल्स), दिनेश कुमार सैनी (दिनेश एंटरप्राइजेज), रमेश कुमार प्रजापत (रमेश ऑटो इलेक्ट्रिक वर्क्स), मनीष गौड़ (के.एम. इंटस्ट्रीज़), दुर्गा लाल कुमावत (दुर्गा बैटरी एण्ड आल्टरनेटर सर्विस), गोवर्धन मंगल (राहुल प्लास्टिक), उमराव सिंह (दुर्गा मेटल्स), मंसूर अहमद (एम.ए. ट्रेडर्स), रवि कुमार जालान (बैटरी पॉइंट), राकेश कुमार मालानी (इलेक्ट्रो पॉवर इंडस्ट्रीज़), सुरेन्‍द्र कुमार शर्मा (श्री बैटरीज़), देवी लाल सामोटा (मैक्रॉन पॉवर सोल्यूशंस), बाबूलाल यादव (उत्सव ट्रेडिंग कंपनी), रफीक मंसूरी (मार्को बैटरी) व भागीरथ सिंह (जनता बैटरीज़)।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री सतीश शर्मा ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि वे वर्ष 2026-28 में सभी सदस्यों को साथ लेकर कार्य करेंगे तथा संस्था के संस्थापकों एवं पूर्व पदाधिकारियों का सम्मान बनाए रखते हुए कार्य करेंगे। उन्होंने अपने विजन में संस्था को राजस्थान के प्रत्येक जिले एवं तहसील स्तर तक विस्तार देने, जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा आवंटित दुकानों का शीघ्र निस्तारण करवाने तथा व्यापार में आ रही समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर प्रयास करने की बात कही। साथ ही उन्होंने संस्था के नए भवन हेतु सरकार से भूमि प्राप्त करने के लिए सभी कार्यकारिणी सदस्यों के साथ मिलकर भरसक प्रयास करने का विश्वास दिलाया।

नवनिर्वाचित महासचिव श्री लोकेश कुमार टिक्कीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि वे सभी सदस्यों के सहयोग से कार्य करेंगे, सदस्य संख्या बढ़ाने का प्रयास करेंगे तथा संस्था को देश स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखेंगे। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि वे पूर्व पदाधिकारियों के अनुभव का लाभ लेकर कार्य करेंगे और संस्था की गरिमा बनाए रखेंगे।

संस्थापक सदस्य श्री रामलाल कच्छवाह ने सभा में उपस्थित श्री राजेन्द्र करोडिया, श्री रामसिंह यादव एवं श्री यादराम पटवा को संस्था के नए भवन हेतु भूमि प्राप्ति के लिए सरकारी स्तर पर प्रयास करने की जिम्मेदारी सौंपी। इस पर नवीन भवन निर्माण हेतु अध्यक्ष श्री अमिताभ झंवर ने 1 लाख रुपये एवं श्री कानाराम वीर गुर्जर ने 51,000 रुपये की सहयोग राशि देने की घोषणा की, जिसका उपस्थित सदस्यों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।

महासचिव पूनमचंद कच्छावाह ने पिछले चार वर्षों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और सभा का सफल संचालन किया। उन्होंने कहा कि माननीय सदस्यों के अटूट विश्वास और प्रेम तथा सहयोग के बल पर हम सभी को कार्य करने का अनुभव प्राप्त हुआ है। संस्था के हितों को सर्वोपरी मानकर कार्यों को आगे बढाया और सफलतापूर्वक कार्य किया।

कोषाध्यक्ष रफीक मंसूरी ने आय-व्यय का विवरण रखते हुए जानकारी दी, जिसे सदस्यों ने ध्वनिमत से पारित किया।

श्री सतीशचंद्र हेडा, श्री सत्यप्रकाश गुप्ता एवं श्री धर्मवीर यादव ने संस्था की उपलब्धियों, परंपराओं एवं भविष्य की योजनाओं पर अपने विचार व्यक्त किए।

सभा में श्री रमेश सांखला (पाली) ने एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रहे स्व. नन्दलाल राय की स्मृति में सभा में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।
 
COMMENTS

Write your views.
(Not more than 250 characters)
Characters allowed :
 
 
 
 
The material published in Battery Directory & Year Book shall not be reproduced in any form and language without the prior written permission of the publisher. © Battery Directory & Year Book
 

Suggestions for Website  |  2011 Battery Directory & Year Book. All rights reserved.